रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिजनौर में वारदात:युवक के माथे पर मारी गोली, साथियों के सामने बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; हालत गंभीर – Young Man Shot In The Forehead By Bike-borne Assailants In Bijnor, Condition Critical
बिजनौर

बिजनौर में वारदात:युवक के माथे पर मारी गोली, साथियों के सामने बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; हालत गंभीर – Young Man Shot In The Forehead By Bike-borne Assailants In Bijnor, Condition Critical

November 24, 2026


Young Man Shot in the Forehead by Bike-Borne Assailants in Bijnor, Condition Critical

ग्राफिक्स

विस्तार

बिजनौर जनपद के गंज स्थित जाटव धर्मशाला के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार हमलावरों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी। युवक अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था, तभी दो से तीन बाइकों पर आए चार-पांच युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे अभिषेक के माथे पर लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

25 से 30 मीटर की दूरी से की फायरिंग

घायल की पहचान गंज निवासी अभिषेक (22) पुत्र नरदेव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने तीन अन्य साथियों के साथ जाटव धर्मशाला के पास खड़ा था। इसी दौरान दो से तीन बाइकों पर सवार होकर चार-पांच युवक वहां पहुंचे। उन्होंने करीब 25 से 30 मीटर की दूरी से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली अभिषेक के माथे पर जा लगी।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-यमुना के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बिजनौर में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X