रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:स्वगणना की धीमी प्रगति पर बीएसए नाराज – Bsa Unhappy Over Slow Progress Of Self-enumeratbsa Unhappy Over Slow Progress Of Self-enumerationion

November 24, 2026


चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने सोमवार को बैठक में स्वगणना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सभी को प्रतिदिन 10 स्वगणना कराने का लक्ष्य दिया।

बीएसए रंजना शुक्ला ने कहा कि जनगणना के द्वितीय चरण का आयोजन एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक होना है। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। जिले की प्रगति धीमी पाई।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक कम से कम 10 परिवारों अथवा कर्मचारियों की स्वगणना कराएं। जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। जनपदीय एवं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

बीएसए ने कहा कि प्रतियोगिता वशिष्ठ गुरुकुलम राजापुर में आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 26 एवं 27 नवंबर को तथा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 30 नवंबर एवं एक दिसंबर को होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X