Ghazipur News:बंद मकान में चोरी करने घुसा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा – A Young Man Broke Into A Locked House To Commit Theft; People Caught Him And Handed Him Over To The Police
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित काली मंदिर के पास रविवार की रात बंद मकान में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी ने मकान के दरवाजे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
वार्ड संख्या-17 निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उसका मकान काली मंदिर के बगल में है। रविवार को परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने वाराणसी गए थे। घर सूना देखकर आरोपी अंदर घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ तो वह छत से कूदकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सभासद प्रमोद यादव की सूचना पर स्टेशन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से चोरी के प्रयास में पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
