रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:अधिवक्ता पर हमले से भड़के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी – Bar Association Office-bearers Outraged Over Attack On Advocate
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:अधिवक्ता पर हमले से भड़के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी – Bar Association Office-bearers Outraged Over Attack On Advocate

November 24, 2026


Bar association office-bearers outraged over attack on advocate

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में हड़ताल के बाद आम सभा की बैठक को संबोधित करते अ​धिवक्ता। स

अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय के अधिवक्ता अरविंद पांडेय पर हुए हमले के विरोध में बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर आक्रोश जताया। आमसभा में घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य आरोपियों की ओर से पैरवी नहीं करेगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता और अनिल वर्मा के संचालन में हुई आमसभा में घटना के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता पर हमला गंभीर मामला है। नामजद आरोपियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर अधिवक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

सभा में बुधवार को एसपी प्राची सिंह को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि घटना निंदनीय है। अधिवक्ता समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सभा में पूर्व मंत्री अरविंद त्रिपाठी, सूरज यादव अहलादे, अनिरुद्ध वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X