रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:बिलासपुर शहर में सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव पर निकाली झांकी – A Tableau Was Taken Out In Bilaspur City On The Occasion Of Sathya Sai Baba’s Birth Anniversary
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:बिलासपुर शहर में सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव पर निकाली झांकी – A Tableau Was Taken Out In Bilaspur City On The Occasion Of Sathya Sai Baba’s Birth Anniversary

November 24, 2026


A tableau was taken out in Bilaspur city on the occasion of Sathya Sai Baba's birth anniversary.

श्री सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव पर बिलासपुर में निकाली गई झांकी। स्रोत: जागरूक पाठक

बिलासपुर। श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर सोमवार को बिलासपुर शहर में श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से विभिन्न धार्मिक और सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान शहर में भव्य झांकी निकालकर प्रेम, शांति, अहिंसा और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ। इसमें साईं भक्तों ने भजन-कीर्तन कर बाबा का स्मरण किया। इसके बाद सुबह 11 बजे मनोज पिल्लई के निवास पर लक्ष्य अर्चना की गई। इसमें विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की गई। दोपहर 2:30 बजे हनुमान मंदिर से वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ झांकी निकाली गई। झांकी शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। इस दौरान साईं भक्तों ने सर्वधर्म सद्भाव पर आधारित भजन प्रस्तुत किए।

झांकी के माध्यम से लोगों को सभी धर्मों का सम्मान करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को मिठाई और लड्डू का प्रसाद बांटा गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X