Almora News:आशाओं का धरना 13वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी – ‘asha’ Workers’ Protest Continues For The 13th Day; They Warn Of Intensifying The Agitation
अल्मोड़ा। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे पूरी करने की आवाज उठाई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी होने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। वे लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने न्यूनतम निश्चित मानदेय तय करने, राजकीय कर्मचारी घोषित कर नियमित करने, सेवा संबंधी सभी लाभ देने और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, दया आर्या, गीता जोशी, भगवती आर्या, चंपा पांडे, ममता भट्ट, अंजुम, गीता लाल आदि मौजूद रहीं।
