बुलंदशहर:काम की तलाश में घर छोड़कर गए दो नाबालिग दोस्त, पुलिस ने बरामद किया, दोनों ने बताई आपबीती – Two Minor Friends Leave Home In Search Of Work In Bulandshahr

बरामद किए गए दोनों नाबालिग
November 24, 2026

बरामद किए गए दोनों नाबालिग
बुलंदशहर के खुर्जा में रुपये कमाने की लालसा लेकर काम की तलाश में दो नाबालिग दोस्त दिल्ली पहुंच गए। जहां पर किसी ने उनको काम नहीं दिया। खुर्जा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम तलाश में जुट गई और मंगलवार को गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया। बच्चों से मिलकर परिजन खुश हो गए।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा ने 22 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा घर से बिना जानकारी दिए कहीं चला गया था। उन्होंने इस संबंध में काफी जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। उनका आशंका थी कि कोई अज्ञात उनके बेटे को बहला फुसला कर ले गया है।
शिकायत मिलने पर खुर्जा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया कि किशोर अपने साथ 14 वर्षीय दोस्त को भी लेकर आ गया था। दोनों के पास एक मोबाइल था, जिसका नंबर बंद आ रहा था। ऐसे में सर्विलांस टीम ने मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया और दोनों किशोरों की फोटो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्कुलेट कर दी।
गाजियाबाद के भोपुरा में एक युवक का फोन आया, जिसने दोनों युवक की उसके पास होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची। जहां दोनों किशोर को सकुशल बरामद किया और खुर्जा लाया गया। परिजनों की मौजूदगी में दोनों नाबालिग दोस्तों के बयान दर्ज किए गए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों किशोर बताया कि वह रुपये कमाने की इच्छा रखते थे। इसलिए वह ट्रेन से पहले दिल्ली गए। जहां पर काम तलाश किया, लेकिन नाबालिग होने के चलते किसी ने काम नहीं दिया। किसी तरह उन्होंने लोगों की मदद से भोजन किया। जब लोनी के भोपुरा क्षेत्र पहुंचे। वहां एक युवक ने शरण दी और दोनों को चाय-नाश्ता कराया। उस युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। वहीं, बच्चों से मिलकर परिजन खुश हो गए और पुलिस का आभार प्रकट किया। वहीं पुलिस ने परिजन व किशोरों को समझाया और ऐसे वक्त में होने वाली आपराधिक घटनाओं की जानकारी दी।
November 28, 2026
सिकंदराबाद मृतक दंपति संजय बंसल व उनकी पत्नी अर्चना बंसल का फाइल फोटो सिकंदराबाद। जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दंपती का साथ मौत ने भी कुछ ही दिनों के अंतराल में छीन लिया। पति की मौत के चार दिन बाद पत्नी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में […]
November 28, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 28, 2026
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद बुलंदशहर। जनपद की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 20 सूत्री मांगों के साथ सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी घोषित करना और न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन देना शामिल था। आशा कर्मचारी यूनियन की संरक्षक तरुणा […]
