रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:मानिकपुर मेले के लिए चलाई गईं पांच बसें – Five Buses Operated For The Manikpur Fair

November 24, 2026


कार्तिक पूर्णिमा पर मानिकपुर में लगने वाले पांच दिवसीय मेले के लिए परिवहन निगम ने पांच बसें चलाई हैं। 22 से 26 नवंबर तक हजारों श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने का अनुमान है।

एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि मानिकपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगा है। भीड़ को देखते हुए बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार मेला क्षेत्र में अस्थायी बस स्टैंड नहीं बनाया गया है। बसों के ठहराव और संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

प्रतापगढ़ और लालगंज डिपो से प्रतिदिन मानिकपुर के लिए दो-दो बसें चलेंगी। इसके अलावा एक बस सेवा डेरवा, कालाकांकर, हीरागंज, कुंडा, प्रयागराज और ऊंचाहार के लिए नियमित चलती रहेगी। एआरएम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X