रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:डॉ. रोहित बने भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी – Dr. Rohit Became The Bjp’s National Social Media Election In-charge
जौनपुर

Jaunpur News:डॉ. रोहित बने भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी – Dr. Rohit Became The Bjp’s National Social Media Election In-charge

November 24, 2026


Dr. Rohit became the BJP's national social media election in-charge

डॉ. रोहित उपाध्याय, राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी काशी क्षेत्र

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जौनपुर के डॉ. रोहित उपाध्याय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी-काशी क्षेत्र नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भाजपा दिल्ली के सोशल मीडिया प्रमुख हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पार्टी ने संगठनात्मक और डिजिटल स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

डॉ. रोहित उपाध्याय को काशी क्षेत्र के 16 जिलों में सोशल मीडिया से जुड़े संगठनात्मक कार्यों, डिजिटल रणनीति और चुनावी अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, गाजीपुर, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, मछलीशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज महानगर, प्रयागराज यमुनापार, प्रयागराज गंगापार, चंदौली, कौशांबी, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं। काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने को पार्टी के डिजिटल अभियान के विस्तार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। नियुक्ति पर डॉ. रोहित उपाध्याय ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X