शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार के साथ नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराते रहना भी जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती क्रॉनिक बीमारियों के जोखिमों को देखते हुए लोग लाइफस्टाइल और आहार पर तो ध्यान दे रहे हैं पर नियमित हेल्थ चेकअप को लेकर अब भी जागरूकता की कमी है।
बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर अक्सर सीबीसी यानी कम्प्लीट ब्लड काउंट टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। यह खून की एक सामान्य जांच है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन, रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स की स्थिति का पता चलता है। अक्सर लोग सीबीसी का टेस्ट कराने के बाद इसकी रिपोर्ट को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।
आइए जानते हैं कि सीबीसी रिपोर्ट में एमसीवी, एमसीएच और आरडीडब्ल्यू का क्या मतलब होता है, इनके बढ़ने या लो होने का क्या मतलब हो सकता है?
2 of 4
नियमित रूप से कराएं हेल्थ चेकअप
– फोटो : Freepik.com
खून की जांच के बारे में जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सीबीसी रिपोर्ट में एमसीवी, एमसीएच और आरडीडब्ल्यू जैसे पैरामीटर सामान्य रेंज से कम या ज्यादा होना बहुत आम है। इन्हें देखकर लोग अक्सर घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आखिर इनका क्या मतलब है। दरअसल, ये तीनों पैरामीटर लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) के आकार, उनमें मौजूद हीमोग्लोबिन की मात्रा और उनके आकार में होने वाले अंतर की जानकारी देते हैं। इनमें होने वाले बदलाव के आधार पर आयरन, विटामिन बी12 या फोलेट की कमी से लेकर कुछ दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
आइए इस बारे में समझ लेते हैं।
3 of 4
ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट
– फोटो : Freepik.com
एमसीवी, एमसीएच और आरडीडब्ल्यू का क्या मतलब है?
सीबीसी टेस्ट में एमसीवी, एमसीएच और आरडीडब्ल्यू के स्तर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
एमसीवी (मीन कॉर्पसकुलर वॉल्यूम)
- यह लाल रक्त कोशिकाओं के औसत आकार को बताता है। इसका कम होना आयरन की कमी या थैलेसीमिया जैसी स्थितियों का संकेत हो सकता है। अगर ये बढ़ा हुआ रहता है तो ये विटामिन बी12 या फोलेट की कमी, लिवर की बीमारी और हाइपोथायरॉयडिज्म का संकेत हो सकता है।
एमसीएच (मीन कॉर्पस्कुलर हीमोग्लोबिन कंसंट्रेशन)
- सीबीसी रिपोर्ट में एमसीएच बताता है कि एक लाल रक्त कोशिका में औसतन कितना हीमोग्लोबिन है। इसका कम होना अक्सर आयरन की कमी से का संकेत हो सकता है। आमतौर पर इसका सामान्य स्तर 32 से 36 g/dL के बीच का माना जाता है। अगर ये बढ़ा हुआ रहता है तो डॉक्टर इसे हेमोलिटिक एनीमिया, डिहाइड्रेशन या कुछ प्रकार के रक्त विकारों से जुड़कर देखते हैं।
4 of 4
खून की जांच
– फोटो : Freepik.com
आरडीडब्ल्यू (रेड सेल डिस्ट्रीब्यूशन विड्थ)
- सीबीसी रिपोर्ट में यह लाल रक्त कोशिकाओं के आकार में अंतर को मापता है। आरडीडब्ल्यू बढ़ने का मतलब है कि खून में अलग-अलग आकार की आरबीसी मौजूद हैं। ऐसा आयरन, बी12 या फोलेट की कमी का संकेत हो सकता है। वयस्कों में आमतौर पर इसका सामान्य स्तर लगभग 11.5% से 16.1% के बीच माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एमसीवी कम और आरडीडब्ल्यू ज्यादा होने पर आयरन की कमी की आशंका हो सकती है। वहीं एमसीवी बढ़ने और आरडीडब्ल्यू ज्यादा होने पर बी12 या फोलेट की कमी की जांच जरूरी हो सकती है। डॉक्टर सीबीसी की रिपोर्ट के आधार पर जरूरत के अनुसार आयरन प्रोफाइल, फेरिटिन, विटामिन बी12 की जांच की सलाह दे सकते हैं।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।