बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने थिएटर्स में सजी हुई हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Ramayana Box Office Collection Day 20 Film Crosses Rs 967 Crore Om And Godzilla Minus Zero Report – Entertainment News: Amar Ujala
‘रामायण’ ने 20वें दिन कमाए इतने करोड़
‘रामायण’ रिलीज के 20वें दिन बुधवार को 12.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,155.89 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 967.52 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,709.65 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के भारत में अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
‘ओम ऑपरेशन मोल’ के पांचवें दिन की कमाई
धनुष की फिल्म ‘ओम ऑपरेशन मोल’ भी सिनेमाघरों में चल रही है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 3.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 68.71 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 59.18 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं।



