Ayushman Card: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप भी अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं।
जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना के लिए अगर आप पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
साल भर में कितना मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको मुफ्त इलाज मिलता है
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज साल भर के अंदर करवा सकते हैं
- आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता?
- इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
- जिन लोगों का पीएफ कटता है और जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं आदि
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
स्टेप 1
- अगर आपको ये जानना है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप ये खुद चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है