रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भरत चौधरी और हरक सिंह में जुबानी जंग:रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की चुनौती, आमने-सामने आए दोनों नेता – Bharat Chaudhary And Harak Singh Come Face To Face Challenge Issued To Fight Election From Rudraprayag
रुद्रप्रयाग

भरत चौधरी और हरक सिंह में जुबानी जंग:रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की चुनौती, आमने-सामने आए दोनों नेता – Bharat Chaudhary And Harak Singh Come Face To Face Challenge Issued To Fight Election From Rudraprayag

November 24, 2026


Bharat Chaudhary and Harak Singh come face to face challenge issued to fight election from Rudraprayag

मंत्री भरत चौधरी और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत
ग्राफिक्स

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले रुद्रप्रयाग सीट को लेकर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आमने-सामने आ गए हैं। भरत चौधरी ने हरक सिंह को रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। वहीं, हरक सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी चुनावी सीट का फैसला मंत्री चौधरी नहीं, बल्कि कांग्रेस हाईकमान करेगा।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि हरक सिंह रावत बयानबाजी करने में कुख्यात हैं। यदि उनमें साहस है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में हरक सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जबकि वह निर्दलीय प्रत्याशी थे।

उस समय हरक सिंह ने धारी देवी की कसम खाई थी कि मुख्यमंत्री नहीं बनने पर विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। चौधरी ने कहा कि हरक सिंह रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X