रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bageshwar News:कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Crowds Of Devotees Thronged Temples On Kartik Purnima
बागेश्वर

Bageshwar News:कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Crowds Of Devotees Thronged Temples On Kartik Purnima

November 24, 2026


Crowds of devotees thronged temples on Kartik Purnima

गरुड़ के लिंग स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

गरुड़ (बागेश्वर)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गैरलेख स्थित लिंग स्वामी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने दूध, दही, घी और मक्खन अर्पित कर पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और पशुओं की कुशलता की कामना की। मान्यता है कि दूध-दही चढ़ाने से पशुओं में ऊर्जा का संचार होता है।

देवनाई घाटी के मच्छेश्वर महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ हुआ। ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। समिति अध्यक्ष मदन कांडपाल ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष सुंदरकांड भी होता है। इस दौरान बीडीसी सदस्य गोविंद डसीला, मोहन राणा, मोहन सिंह बिष्ट, हरीश बरोलिया, योगेश सती, भुवन गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X