Auraiya News:बिधूना की टीम ने 15 रन से अछल्दा को हरा जीती ट्रॉफी – Bidhuna Team Won The Trophy By Defeating Achhalda By 15 Runs

फोटो -40- ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
November 24, 2026

फोटो -40- ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
दिबियापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय बेसिक टीचर्स लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सिटी हॉक अकादमी मंडी समिति में संपन्न हुआ। इस मुकाबले में बिधूना की टीम ने अछल्दा को 15 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बिधूना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अछल्दा की टीम 134 रन पर सिमट गई। अनीत यादव को 14 रन देकर दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्र ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों में जिला पीटीआई मनीष मिश्रा, दुर्गेश तिवारी और विमल पाल शामिल थे। टूर्नामेंट का आयोजन आलोक बाबू गुप्ता और विष्णु हरि पांडेय के संयोजन में किया गया। विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों की टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। कोच सुनील पाल और उनकी टीम ने टूर्नामेंट के आयोजन में सहयोग दिया।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अछल्दा के अमित कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं, आदित्य गुप्ता को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। इकलौता शतक बनाने के लिए आदित्य दुबे को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के आयोजक आलोक बाबू गुप्ता और विष्णु हरि पांडेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
November 28, 2026
फोटो-06-पंचनद बांध का लगा बोर्ड।संवाद 11 हजार करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना, सर्वे और डीपीआर से आगे नहीं बढ़ी हर चुनाव में उठता है मुद्दा, यमुना किनारे लगा बोर्ड बना लोगों की निराशा की वजह संवाद न्यूज एजेंसी अजीतमल। यमुना नदी के किनारे ग्राम पंचायत सडरापुर में लगा पंचनद बांध का बोर्ड बीहड़ क्षेत्र के […]
November 28, 2026
एक्यूआई 26 अंक गिरने से सांस रोगियों को राहत संवाद न्यूज एजेंसी बिधूना। क्षेत्र में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इन बदलावों के साथ ही अब ठंड भी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया […]
November 28, 2026
फोटो-19-टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा। स्रोत:यात्री यात्री दूसरे स्टेशनों से टिकट लेने के लिए मजबूर संवाद न्यूज एजेंसी कंचौसी। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण व्यवस्था लगातार चौथे दिन भी प्रभावित रही। कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को टिकट लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रेलवे […]
