जालंधर में दिल दहलाने वाली वारदात:फाइनेंस कारोबारी लकी खोखा की हत्या, हमलावर काट कर ले गए हाथ की उंगलियां – Shocking Incident In Jalandhar: Finance Businessman Lucky Khokha Murdered

रंजिश में वारदात।
November 24, 2026

रंजिश में वारदात।
मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने प्रॉपर्टी और फाइनांस कारोबारी लकी खोखा पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सबसे खौफनाक बात यह रही कि हमलावरों ने लकी खोखा के हाथों की उंगलियां भी काट दीं और कटी हुई उंगलियां अपने साथ ले गए।
अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान मखदूमपुरा निवासी लकी खोखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी और उन्होंने लकी खोखा को घेरकर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला।
मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप लगाया है कि शिवसेना नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है और इसी रंजिश के चलते लकी खोखा को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी केंद्रीय ओंकार सिंह बराड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक के भाई मनमोहन से बातचीत की और परिवार से वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा किए गए इस हमले और हत्या के बाद हाथों की उंगलियां काटकर साथ ले जाने की घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों को गिरफ्तार करना और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करना है।
November 28, 2026
पंजाब पुलिस ने जीता ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट – फोटो : संवाद विस्तार 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का खिताब पंजाब पुलिस ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में पंजाब पुलिस ने सीएजी दिल्ली को सडन डेथ पेनल्टी शूटआउट में कड़े संघर्ष के बाद 7-6 से पराजित किया। इस जीत […]
November 28, 2026
जालंधर में हत्या – फोटो : संवाद विस्तार जालंधर के बूटा मंडी इलाके में चाकुओं से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। मृतक के […]
November 28, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
