रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी:उच्च स्तरीय समिति ने सौंपी 300 से अधिक पेज की जांच रिपोर्ट, दिए ये सुझाव – Badrinath Dham Donation Theft Case High-level Committee Submits Investigation Report Spanning Over 300 Pages
देहरादून

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी:उच्च स्तरीय समिति ने सौंपी 300 से अधिक पेज की जांच रिपोर्ट, दिए ये सुझाव – Badrinath Dham Donation Theft Case High-level Committee Submits Investigation Report Spanning Over 300 Pages

November 24, 2026


Badrinath Dham Donation Theft case High-level committee submits investigation report spanning over 300 pages

बदरीनाथ धाम
ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले में गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति ने साढ़े चार माह बाद जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी दी है। समिति ने 300 से अधिक पेज की रिपोर्ट में कांच की दीवारों में चढ़ावे की गिनती करने व गणना ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के बिना जेब वाले कपड़ों की सिफारिश की है।

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया। समिति में गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, एनएचएम के मिशन निदेशक संदीप तिवारी, वित्त अधिकारी जगत सिंह चौहान शामिल थे। समिति ने रिपोर्ट में चढ़ावे की गिनती से लेकर प्रबंधन, सुरक्षा और बैंक खाते में जमा कराने तक की व्यवस्थाओं को और पारदर्शी बनाने का सुझाव दिया।

समिति ने जांच के दौरान देश के 14 प्रमुख मंदिरों में चढ़ावा गिनती की व्यवस्था का अध्ययन किया। इसमें तिरुपति बालाजी, काशी विश्वनाथ मंदिर, वैष्णो देवी, स्वर्ण मंदिर, अक्षरधाम मंदिर दिल्ली, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, जगन्नाथपुरी मंदिर ओडिशा सहित अन्य मंदिरों की व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही मंदिर समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और चढ़ावे की गिनती से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर 300 से अधिक पेज की रिपोर्ट तैयार की है।

कुंभ-2027: हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X