रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीएसएसएसबी:पंजाब जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती की शारीरिक परीक्षा का परिणाम जारी, कितने अभ्यर्थी हुए सफल? – Psssb Jail Warder Result 2026 Out; 966 Candidates Qualify Pmt/pet, Know How To Check Lists
नौकरी

पीएसएसएसबी:पंजाब जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती की शारीरिक परीक्षा का परिणाम जारी, कितने अभ्यर्थी हुए सफल? – Psssb Jail Warder Result 2026 Out; 966 Candidates Qualify Pmt/pet, Know How To Check Lists

November 24, 2026


पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत जेल वार्डर (पुरुष) और मैट्रन (महिला) भर्ती की शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाओं में कुल 966 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें वार्डर पद के 927 और मैट्रन पद की 39 अभ्यर्थी शामिल हैं।

शारीरिक परीक्षाएं 11 से 16 नवंबर 2026 तक पटियाला के पोलो ग्राउंड, स्टेडियम रोड पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर उपलब्ध परिणाम की पीडीएफ फाइल में अपना परिणाम देख सकते हैं।

966 अभ्यर्थी हुए सफल, 1,531 अयोग्य

बोर्ड के परिणाम के अनुसार, शारीरिक परीक्षा के लिए कुल 4,124 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 966 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 1,531 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। वहीं, 1,627 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पद के अनुसार परिणाम का विवरण इस प्रकार है:







पद बुलाए गए अभ्यर्थी सफल अयोग्य अनुपस्थित
वार्डर (पुरुष) 3,642 927 1,362 1,353
मैट्रन (महिला) 482 39 169 274
कुल 4,124 966 1,531 1,627

26 और 27 नवंबर को होगा दस्तावेज सत्यापन

पीएमटी और पीईटी में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। पीएसएसएसबी की ओर से जारी काउंसलिंग नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत वार्डर और मैट्रन पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक काउंसलिंग सूचना देखें। इसमें रिपोर्टिंग का समय, जरूरी दस्तावेज और अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

532 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 532 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें 475 पद वार्डर और 57 पद मैट्रन के हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी था। साथ ही, 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ना भी अनिवार्य था।

शारीरिक परीक्षा में निर्धारित मानकों के अनुसार लंबाई और जहां लागू हो, वहां छाती की माप ली गई। इसके अलावा दौड़, गोला फेंक और रस्सी चढ़ने जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक अलग-अलग निर्धारित किए गए थे।

ऐसे चेक करें पीएसएसएसबी जेल वार्डर परिणाम 2026

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:


  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ‘Results’ या ‘What’s New’ सेक्शन खोलें।
  3. विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत वार्डर या मैट्रन पीएमटी/पीईटी परिणाम का लिंक खोजें।
  4. संबंधित परिणाम की पीडीएफ फाइल खोलें।
  5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  6. अपना चयन परिणाम जांचें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X