सिरोही:जिला परिषद प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी, 25 व 26 नवंबर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया – Sirohi: Zila Parishad Chief Election On November 25, Deputy Chief Poll Scheduled For November 26

जिला परिषद कार्यालय, सिरोही
November 24, 2026

जिला परिषद कार्यालय, सिरोही
पंचायती राज चुनाव के बाद अब जिला परिषद में प्रमुख और उप प्रमुख के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला परिषद सिरोही में 25 नवंबर को प्रमुख तथा 26 नवंबर को उप प्रमुख का निर्वाचन कराया जाएगा। दोनों पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला परिषद सभागार स्थित डीआरडीए हॉल में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिला परिषद की सत्ता को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
रिटर्निंग अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर के अनुसार जिला परिषद प्रमुख के निर्वाचन के लिए 25 नवंबर को सवेरे 10 बजे निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सवेरे 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सवेरे 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 3 से शाम 5 बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: सीएम बदलने की चर्चा छेड़कर पलटे किरोड़ी, अब भजनलाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान
इसी प्रकार जिला परिषद उप प्रमुख के निर्वाचन के लिए 26 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। इस दिन भी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का समय सुबह 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। सवेरे 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और समय-सारणी की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
November 27, 2026
सिरोही में लखमाराम उप प्रमुख निर्वाचित विस्तार सिरोही जिला परिषद के प्रमुख पद के बाद उप प्रमुख के निर्वाचन में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के लखमाराम उप प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दुर्गा को 17 मतों के बड़े अंतर से हराया। पंचायती राज चुनाव के बाद […]
November 26, 2026
आबूरोड नगरपालिका कार्यालय विस्तार सिरोही नगर पालिका आबूरोड में बोर्ड गठन के बाद भी विभिन्न समितियों का गठन नहीं होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के तहत निर्धारित 90 दिनों की समयसीमा बीतने के बावजूद समितियों का गठन नहीं होने पर पार्षद नरगिस कायमखानी ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली […]
November 24, 2026
प्रशासन द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियां परखी गई विस्तार हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार शाम सिरोही तहसील कार्यालय में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सायरन बजते ही तहसील कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में ब्लैकआउट करवाया गया। इस दौरान पुलिस एवं […]
