रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नई टिहरी:गजब हाल, छात्राओं को बांटने के लिए भेज दीं एक्सपायरी आयरन की गोलियां, डीएम ने बैठाई जांच – Expired Iron Tablets Sent To Tehri Girls School For Distribution Dm Orders Three Day Probe Uttarakhand News
टिहरी

नई टिहरी:गजब हाल, छात्राओं को बांटने के लिए भेज दीं एक्सपायरी आयरन की गोलियां, डीएम ने बैठाई जांच – Expired Iron Tablets Sent To Tehri Girls School For Distribution Dm Orders Three Day Probe Uttarakhand News

November 24, 2026


Expired iron tablets sent to tehri girls school for distribution DM orders three day probe Uttarakhand news

आयरन की गोलियां (फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में छात्राओं को वितरण के लिए भेजी गई आयरन की गोलियां एक्सपायरी निकलीं। जनता दरबार में मामला उठने पर डीएम नीतिका खंडेलवाल ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ डॉ. राम प्रकाश को जांच समिति गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, जिले में करीब 130 लोगों को विधवा और वृद्धावस्था दोनों पेंशन मिलने का मामला भी सामने आया।

डीएम ने दोहरी पेंशन के मामलों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में अभिभावक संघ के अध्यक्ष बौराड़ी निवासी तौफीक अहमद ने शिकायत की कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में पिछले महिने वितरण के लिए आयरन की गोलियां भेजी गई थीं, दवाईयों के कुछ पैकेट पहले ही एक्सपायर हो चुकी थीं।

शिक्षकों ने गोलियों की एक्सपायरी डेट देख ली, जिससे छात्राओं को उनका वितरण नहीं हो पाया। इस पर डीएम ने सीएमओ को जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर एक्सपायरी दवाइयों की पहचान और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। नकोट निवासी दर्शनी देवी ने बताया कि उन्हें पिछले आठ महीने से विधवा पेंशन नहीं मिली है।

मामलों में रिकवरी की कार्रवाई 

इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सेष्ठा भाकुनी से जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण निदेशालय की जांच में जिले में करीब 130 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लाभार्थियों को विधवा और वृद्धावस्था दोनों योजनाओं की पेंशन मिल रही थी। विभाग की ओर से ऐसे मामलों में रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने सीडीओ वरुणा अग्रवाल को दोहरी पेंशन के मामलों की जांच कर मुख्य सचिव को विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

ये भी पढ़ें…हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

प्रतापनगर के भेलुंता निवासी सूर्य प्रकाश ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में राजमिस्त्री का सात दिवसीय प्रशिक्षण लिया था, लेकिन अब तक उन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत राजमिस्त्री किट नहीं मिली। डीएम ने जीएम जिला उद्योग केंद्र को उनका आवेदन लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। नेल्डा धारमंडल निवासी सुरेंद्र सिंह रावत ने पीएम आवास दिलाने और रजाखेत-नेल्डा मार्ग पर झाड़ियों की समस्या उठाई। डीएम ने जिला विकास अधिकारी को मानकों के अनुसार आवेदन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X