टी-20 चैंपियंस :हापुड़ स्कॉर्चर्स ने बादशाह टाइटन को 90 रन से हराया – T20 Champions

के 8 क्रिकेट अकदामी के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच के बाद पुरस्कृत होते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
November 24, 2026

के 8 क्रिकेट अकदामी के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच के बाद पुरस्कृत होते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
हापुड़। गांव धनौरा स्थित के-8 अकादमी में आयोजित हापुड़ टी-20 चैंपियंस सीजन-एक के चौथे लीग मुकाबले में हापुड़ स्कॉर्चर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बादशाह टाइटन को 90 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्कॉर्चर्स ने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हापुड़ स्कॉर्चर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। यशस्वी मिश्रा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 26 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ने बादशाह टाइटन के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाह टाइटन हापुड़ की टीम स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम दबाव से उभर नहीं पाई और 16.2 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बादशाह टाइटन की ओर से अनमोल सिरोही ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। निखिल चंदीला ने 13 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
हापुड़ स्कॉर्चर्स की जीत में गेंदबाज अंश बालियान की अहम भूमिका रही। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट गेंदबाज चुना गया। रवि कुमार (सिसोदिया) ने दो ओवर में मात्र दो रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि गोलू ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शानदार प्रदर्शन के लिए हापुड़ स्कॉर्चर्स के शिवम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
November 28, 2026
हापुड़। जिले के तीन लिंक मार्गों के निर्माण पर 2.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। मार्गों का निर्माण होने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.14 करोड़ रुपये से ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 75.56 लाख […]
November 28, 2026
हापुड़। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत शुक्रवार को 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें आठ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि हापुड़ नगर के प्रभारी चौकी गढ़ गेट उपनिरीक्षक चेतन चौहान को प्रभारी चौकी बस अड्डा थाना पिलखुवा, थाना बाबूगढ़ […]
November 28, 2026
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के संविदा चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन का एलान किया है। परिषद ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आंदोलनात्मक नोटिस और मांग-पत्र भेजकर संविदा कर्मचारियों के शोषण, असमान व अपर्याप्त पारिश्रमिक, सेवा की अनिश्चितता और सामाजिक सुरक्षा के […]
