रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:एंटीबायोटिक के सही उपयोग की अपनाएं आदत, दूसरों को भी करें जागरूक – Adopt The Habit Of Using Antibiotics Correctly, And Raise Awareness Among Others As Well
सोनभद्र

Sonebhadra News:एंटीबायोटिक के सही उपयोग की अपनाएं आदत, दूसरों को भी करें जागरूक – Adopt The Habit Of Using Antibiotics Correctly, And Raise Awareness Among Others As Well

November 24, 2026


Adopt the habit of using antibiotics correctly, and raise awareness among others as well.

पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता का संदेश देते छात्र-छात्राएं। – संवाद

सोनभद्र। विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह के तहत मेडिकल कॉलेज में रविवार और सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर और फेस पेंटिंग के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) से बचाव का संदेश दिया। लोगों से एंटीबायोटिक का सही और विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई। प्राचार्य आइजेन भट्टाचार्य ने कहा कि एएमआर वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने बताया कि इससे निपटने की जिम्मेदारी समाज के हर व्यक्ति की है, न कि केवल चिकित्सकों की। उन्होंने मेडिकल के छात्र-छात्राओं से एंटीबायोटिक का सही उपयोग करने की आदत अपनाने को कहा। साथ ही, अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष बृज नंदन सिंह, प्रशांत पांडेय और हरिकांत ने एएमआर के कारणों और रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक सेवन भविष्य में उपचार को कठिन बना सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विषय की समझ स्पष्ट दिखी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। रंगोली और पोस्टरों में एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग, हाथों की स्वच्छता और टीकाकरण जैसे संदेश उकेरे गए। फेस पेंटिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मॉडलों से मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के संबंध को दर्शाया गया। सौमित्र, शेफाली सिंह, मुक्ता, चंद्रभूषण यादव, अपूर्व झा, भैरव, सुशील, अमित गुप्ता और राहुल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता का संदेश देते छात्र-छात्राएं। - संवाद

पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता का संदेश देते छात्र-छात्राएं। – संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X