रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलिया

Ballia News:तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार – Three Individuals With Outstanding Warrants Were Arrested

November 25, 2026


न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में सुखपुरा पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटियों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मिढ्ढा निवासी अरविंद चौहान शामिल है। वादी श्रीनिवास चौहान ने वर्ष 2023 में मारपीट, धमकी, तोड़फोड़ और अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दूसरा आरोपी शिवपुर निवासी सुरेश मल्लाह है। उसके खिलाफ वर्ष 2009 में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वहीं, तीसरा आरोपी पटखौली निवासी लालजी यादव है। उसके खिलाफ भी वर्ष 2006 में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह तीनों आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लिया। इसके बाद थाने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X