रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:शुक्लाना गली में 15 लाख से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी राहत – A Drain Will Be Constructed In Shuklana Gali At A Cost Of 15 Lakh, Providing Relief From Waterlogging
फ़तेहपुर

Fatehpur News:शुक्लाना गली में 15 लाख से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी राहत – A Drain Will Be Constructed In Shuklana Gali At A Cost Of 15 Lakh, Providing Relief From Waterlogging

November 25, 2026


A drain will be constructed in Shuklana Gali at a cost of 15 lakh, providing relief from waterlogging.

फोटो-36-फतेहपुर: बिंदकी में नाला निर्माण के लिए खुदाई करता कर्मचारी। संवाद

बिंदकी। शुक्लाना गली में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका ने नाला निर्माण शुरू करा दिया है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से 170 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इससे बारिश के दौरान गली में पानी भरने की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश के मौसम में शुक्लाना गली में जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता था। सड़क पर पानी भर जाने के कारण घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। स्थानीय निवासी लंबे समय से समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। नाला बनने के बाद बारिश के पानी की निकासी सुचारु होने और जलभराव की समस्या कम होने की संभावना है।

नगर पालिका के ईओ चंद्र कृष्ण पांडेय ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X