रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:दामाद ने टेंपो ट्रैवलर से कुचलकर सास की हत्या की – Son-in-law Kills Mother-in-law By Running Her Over With A Tempo Traveller

November 25, 2026


पत्नी से घरेलू विवाद के चलते वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

होशियारपुर। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी सास और उसके पड़ोसी को टेंपो ट्रैवलर से कुचल दिया। हादसे में न्यू दीप नगर निवासी 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि घायल पड़ोसी की एक टांग काटनी पड़ी। मृतका की पहचान हरभजन कौर और घायल की पहचान जसवीर सिंह उर्फ कक्का गुज्जर (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हरभजन कौर अपने पड़ोसी जसवीर सिंह के घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसका दामाद बलजीत सिंह निवासी गांव बागोवाल टेंपो ट्रैवलर लेकर वहां पहुंचा और कथित तौर पर दोनों को गाड़ी से कुचल दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जसवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों को उसकी एक टांग काटनी पड़ी। इसके बाद दोनों को लुधियाना स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान हरभजन कौर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बलजीत सिंह और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। करीब चार-पांच महीने पहले उसकी पत्नी ससुराल छोड़कर अपने मायके आ गई थी और वहीं रह रही थी।

थाना इंडस्ट्रियल फोकल प्वाॅइंट पुरहीरां के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X