जबलपुर:शेयर बाजार में गारंटीड मुनाफे का झांसा देकर 42.20 लाख और पांच तोला सोना ठगा, दंपती फरार – Jabalpur: Couple Absconds After Swindling Rs 42.20 Lakh And Five Tolas Of Gold By Promising Guaranteed

सांकेतिक
November 25, 2026

सांकेतिक
शेयर बाजार में हर महीने 10 से 15 प्रतिशत तक लाभ और सुरक्षित रिटर्न का झांसा देकर एक दंपती ने बुटिक संचालक महिला से 42.20 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन और करीब पांच तोला सोने के कंगन ऐंठ लिए। आरोपी दंपती ने शिकायतकर्ता महिला के अलावा 25 से 30 अन्य निवेशकों को भी अपना शिकार बनाया और सभी का धन लेकर फरार हो गए। पीड़ित 43 वर्षीय बुटिक संचालक वंदना अग्रवाल की लिखित शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गारंटीड मुनाफे का दिया प्रलोभन
नेपियर टाउन की रहने वाली वंदना अग्रवाल की पहचान लगभग तीन वर्ष पूर्व व्यापार के सिलसिले में सदर कैंट निवासी रश्मी कौर से हुई थी। समय के साथ दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई। रश्मी कौर और उसके पति मनवीर सिंह पाल ने वंदना को शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। वंदना ने जब शुरू में शेयर बाजार के जोखिम को लेकर अनिच्छा जताई, तो आरोपी दंपती ने निवेश को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए हर माह 10 से 15 प्रतिशत तक गारंटीड लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपियों की बातों पर विश्वास करके वंदना ने 2 मई, 2024 को रश्मी को 2 लाख रुपये नकद दे दिए।
किश्तों में ऐंठी लाखों की रकम
शिकायत के अनुसार वंदना ने अपने रिश्तेदारों से भी पैसे एकत्र करके आरोपी दंपती को दिए। उन्होंने 12 अक्तूबर 2024 से इस साल 28 जुलाई तक अलग-अलग बार में दंपती को 42.20 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन और करीब पांच तोला सोना दे दिया।
तगादा करने पर भागे आरोपी
विगत दो-तीन महीनों से रिश्तेदार वंदना से अपने पैसे और मुनाफा वापस मांगने लगे। जब वंदना ने दंपती पर पैसों की वापसी के लिए दबाव बनाया, तो वे शेयर बाजार में उछाल का हवाला देकर बहानेबाजी करने लगे। लगातार दबाव के बाद रश्मी ने 16 नवंबर 2026 को फोन कर वंदना को 17 नवंबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अपने घर बुलाया। वंदना जब वहां पहुंचीं, तो वहां पहले से 25 से 30 अन्य पीड़ित मौजूद थे। इसके बाद ज्ञात हुआ कि आरोपी रश्मी और मनवीर सभी लोगों के पैसे और सामान लेकर फरार हो चुके हैं। वंदना ने कैंट थाने में पुलिस को शिकायत दी, जिस पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।
November 29, 2026
अपराध विस्तार पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम ननवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक आउटसोर्स कर्मचारी रिश्ते में सागर जिले के बंडा विधायक का साला बताया जाता है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के संबंध […]
November 28, 2026
शहर में करोड़ों रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां विश्वास जीतकर पहले कंप्यूटरों का डेटा उड़ाया गया, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी हासिल किए गए और फिर बिना किसी वास्तविक लेनदेन के करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा फर्जी टर्नओवर दूसरी फर्मों में ट्रांसफर कर […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित खंडपीठ ने प्रदेश के हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किए गए विद्यार्थियों से नए कॉलेज दोबारा ट्यूशन फीस नहीं ले सकेंगे। न्यायमूर्ति आनंद पाठक […]
