रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:सपा-कांग्रेस गठबंधन में आए भीख और ‘बस्ता लगाने वाले लोग नहीं’ जैसे शब्द, जानिए किस स्तर पर पहुंची बातचीत – Up: The Sp-congress Alliance Used Terms Like “beggars” And “don’t Carry Bags,” But There Was No Bitterness
लखनऊ

यूपी:सपा-कांग्रेस गठबंधन में आए भीख और ‘बस्ता लगाने वाले लोग नहीं’ जैसे शब्द, जानिए किस स्तर पर पहुंची बातचीत – Up: The Sp-congress Alliance Used Terms Like “beggars” And “don’t Carry Bags,” But There Was No Bitterness

November 25, 2026


UP: The SP-Congress alliance used terms like "beggars" and "don't carry bags," but there was no bitterness

राहुल गांधी और अखिलेश यादव
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा और कांग्रेस के बीच भीख….बस्ते….सरीखे बयानों से दिल्ली में शुरू हुई तल्खी लखनऊ आते-आते ठंडी सी पड़ गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहकर कि 26 सीटें तो शुरुआत है, आपसी समझदारी से सीटें और भी बढ़ेंगी, गठबंधन के सियासी माहौल को थोड़ा खुशनुमा बना दिया। अलबत्ता सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस 181 या 130 से कम विधानसभा सीटों पर आ गई है, पर सपा नेतृत्व भी उसे 50 के अंदर रखने का मन बना चुका है। फिर परिणाम चाहे जो हो।

इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली में चल रही वार्ता के तहत कांग्रेस 130 सीटों की सूची लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के पास पहुंची थी। इसमें रायबरेली और अमेठी की सीटें भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन दो जिलों में अमेठी, बछरावां, गौरीगंज, हरचंदपुर और ऊंचाहार सीटें भी कांग्रेस की सूची हैं, जो 2022 में सपा जीती थी। कांग्रेस यहां तीसरे-चौथे नंबर पर रही थी। सपा नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि 2022 में जीती सीट छोड़ने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता।

कांग्रेस ने सीटों को बंटवारे की सूची को श्रेणी में बांटा है। इसमें 46 सीटें ए श्रेणी में, जिन पर कांग्रेस समझौता नहीं करना चाहती है। 21 सीटें बी श्रेणी में हैं, जिन पर भी कांग्रेस अड़ी है। इस तरह से कुल 67 सीटें हैं, कांग्रेस हर हाल में लेना चाहती है। बाकी करीब 64 से 65 सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांग्रेस लचीला रुख अपनाने के लिए तैयार है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X