फिल्ममेकर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। अब अयान ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बात की है।
‘ब्रह्मास्त्र 2’ को और भारतीय बनाना चाहते हैं अयान
अयान मुखर्जी सोमवार को गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में शामिल हुए। यहां उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर अपनी बात रखी।
अयान ने कहा, ‘ब्रह्मास्त्र के साथ सफर थोड़ा मुश्किल रहा। फिल्म में कुछ ऐसी चीजें थीं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी थीं, जो उन्हें पसंद नहीं आईं। मुझे नहीं लगता कि दर्शक किसी फिल्म को असफल करते हैं… वे किसी फिल्म में जो महसूस करते हैं, आपको हमेशा उसका सम्मान करना चाहिए, भले ही वह आपके पक्ष में न हो। हमारे दर्शक बहुत समझदार हैं। अगर उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं, तो हमें अपनी कहानी कहने के तरीके में निश्चित रूप से सुधार करना होगा।’