अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के छात्रों ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता में शीर्ष तीनों स्थान जीतकर नाम रोशन किया। विद्युत मंत्रालय के अधीन बीबीएमबी की ओर से 19 नवंबर को आयोजित इस स्पर्धा के शुरुआती दौर में करीब 15 लाख प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता में कक्षा छठी के गौरंश धवन ने प्रथम (50 हजार रुपये), आरव ने द्वितीय (30 हजार रुपये) और कक्षा आठवीं के माधव ने तृतीय (20 हजार रुपये) पुरस्कार जीता। बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित किया। अब तीनों छात्र 11 से 14 दिसंबर तक नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद