रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:खोदाई के बाद नहीं सुधारे रास्ते, जलापूर्ति भी नियमित नहीं – Roads Not Restored After Excavation
हरदोई

Hardoi News:खोदाई के बाद नहीं सुधारे रास्ते, जलापूर्ति भी नियमित नहीं – Roads Not Restored After Excavation

November 25, 2026


Roads not restored after excavation

फोटो-21- बदौसा में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की हालत ऐसी है। संवाद

बदौसा। घरों तक पानी पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना ग्रामीणों के लिए दोहरी परेशानी का कारण बन गई है। ब्लॉक नरैनी के बरछा-ब, बदौसा और दुबरिया में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए रास्तों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आवागमन प्रभावित है। वहीं योजना के तहत नियमित जलापूर्ति भी नहीं हो रही है।

ग्राम पंचायत बरछा ब में कई रास्ते खोदाई के बाद से बदहाल हैं। कार्यदायी संस्था एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन डालने के लिए आम रास्तों को खोदा लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें पहले की तरह दुरुस्त नहीं कराया। इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का लाभ मिलने के बजाय उन्हें सड़क और पेयजल दोनों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

कई जगह घरों तक पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से योजना का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी संतोष कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर एलएंडटी कंपनी को सूचना दी गई है। अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कंपनी के अवर अभियंता अक्षय तिवारी ने बताया कि जल्द ही रास्तों को ठीक कराया जाएगा। जलापूर्ति में अगर कोई दिक्कत होगी तो उसका समाधान किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X