रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:चार करोड़ रुपये से कराए जाएंगे 56 विकास कार्य – 56 Development Projects Will Be Carried Out At A Cost Of Four Crore Rupees

November 25, 2026


हमीरपुर। जिले के राठ विधानसभा क्षेत्र में चार करोड़ रुपये से अधिक लागत के 56 कार्य कराए जाने की स्वीकृति ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मिली है। इनमें इंटरलॉकिंग, सीसी नाली, सीसी सड़क निर्माण सहित यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

राठ विधायक मनीषा अनुरागी की संस्तुति पर बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बीते दिनों टेंडर निकाले थे। 404 लाख रुपये से कराए जाने वाले कार्यों से राठ क्षेत्र के गांवों में सुविधाएं मुहैया होंगी। अधिशासी अभियंता आरएस रजनीश कुमार के अनुसार इन कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं। सभी कार्य आगामी चार माह के अंदर पूरे कराए जाएंगे। राठ विधायक की संस्तुति पर इन कार्यों की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X