Fatehpur News:कालिका माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर हवन-पूजन – Havan And Worship Rituals During The Annual Festival At The Kalika Mata Temple
जयरामनगर। शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कालिका माता मंदिर का वार्षिक उत्सव मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया।
सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर माता रानी के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद हवन कुंड में आहुतियां दीं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया। समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राहुल लोधी, रवींद्र यादव, रेनू लोधी, ज्योति लोधी, सोनू गुप्ता, राजन गुप्ता, लालजी यादव, जीतू मल्होत्रा, अभय कालिका जोशी और दीपक साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
