Jalandhar News:गुरुपर्व पर लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप – Free Medical Camp Organized On Gurupurab
जलालाबाद। गुरुपर्व के अवसर पर सेवा भारती ने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सामने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयां बांटी गईं।
कैंप में स्वास्थ्य टीम ने लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला के पुत्र जतिन आवला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने संस्था के समाजसेवा कार्यों की सराहना की। जतिन आवला ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना मानवता की सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और भाईचारे की भावना मजबूत करते हैं। सेवा भारती का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। कैप्टन गुरचरण सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह गुम्बर और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान काली छाबड़ा ने कैंप में योगदान दिया।
