रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:एसजीएम नगर में संकरी गलियों में तीन नए ट्यूबवेल लगाएगा निगम – The Municipal Corporation Will Install Three New Tubewells In The Narrow Lanes Of Sgm Nagar

November 25, 2026


नगर निगम ने जारी किया टेंडर, एक दिसंबर तक ठेकेदार कर सकेंगे आवेदन

, 44 लाख रुपये होंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एसजीएम नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन तीन नए ट्यूबवेल बोर करवाएगा। खासतौर पर संकरी गलियों में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के लिए छोटे डीटीएच मशीन से बोरिंग कराई जाएगी। इस कार्य पर निगम करीब 44 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।

परियोजना के तहत वार्ड-17 (नया), बड़खल क्षेत्र में तीन स्थानों पर नए ट्यूबवेल बोर किए जाएंगे। इनमें ब्लॉक-बी की गली नंबर-3, 22 फुट रोड पर मकान नंबर-2391 के पास, 25 फुट रोड की गली नंबर-2 में मकान नंबर-3957 के पास और एसजीएम नगर में शिव मंदिर के नजदीक मकान नंबर ई-531 के पास बोरिंग कराई जाएगी। इन स्थानों पर छोटी डीटीएच मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि कम चौड़ाई वाली गलियों में भी मशीन पहुंचकर बोरिंग का काम किया जा सके। नगर निगम की ओर से इस कार्य की अनुमानित लागत 44 लाख 3 हजार 439 रुपये निर्धारित की गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि अगले माह से यह कार्य शुरू हो जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X