Gurugram News:निशाने पर होगा लक्ष्य, तीरंदाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी – The Target Will Be In Their Sights As Archers Showcase Their Prowess In The Archery Competition
जींद में 29-30 नवंबर को राज्य स्तरीय मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसमें अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
वहीं, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल भी होंगे। अंडर 10, अंडर 13, अंडर 15 और अंडर 17 के खिलाड़ियों के अन्य ब्लॉक के खिलाड़िओ के साथ मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मुकाबले अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, जींद जिले के किनाना स्थित ग्लोबल अकादमी में 29 और 30 नवंबर को राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 के साथ जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे। इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड के खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान संघ के महासचिव कपिल सहित अन्य पदाधिकारी और खेल से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
