रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्या 2027 विश्वकप के लिए सरप्राइज एंट्री बनेंगे वैभव?:कहा- वनडे-टेस्ट खेलने को तैयार, लंबी पारी खेल सकता हूं – Vaibhav Sooryavanshi Ready For Odi And Test Cricket, Eyes 2027 World Cup Surprise Entry
क्रिकेट

क्या 2027 विश्वकप के लिए सरप्राइज एंट्री बनेंगे वैभव?:कहा- वनडे-टेस्ट खेलने को तैयार, लंबी पारी खेल सकता हूं – Vaibhav Sooryavanshi Ready For Odi And Test Cricket, Eyes 2027 World Cup Surprise Entry

November 25, 2026


Vaibhav Sooryavanshi Ready for ODI and Test Cricket, Eyes 2027 World Cup Surprise Entry

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : BCCI

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी ने साफ किया है कि वह सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज का मानना है कि उनके पास अपनी बल्लेबाजी का अंदाज बदलने और परिस्थितियों के हिसाब से खेलने का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं और जरूरत के मुताबिक अपने खेल में बदलाव कर सकते हैं।

वैभव ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया-ए से खेलते हुए यूएई के खिलाफ लिस्ट-ए मैच में 53 गेंद में 204 रन बनाने के बाद बीसीसीआई को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के बाद अहमदाबाद में जब मेरा इंटरव्यू हुआ था, तब मैंने कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं और परिस्थिति के हिसाब से अपना खेल बदल सकता हूं। मेरे खेल पर मेरा नियंत्रण है। मैं उसी सोच के साथ बल्लेबाजी कर रहा था और इसे लंबे प्रारूप की तरह ले रहा था। मैंने ज्यादा समय तक क्रीज पर टिकने की कोशिश की।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X