रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:सुपर-100 के तहत अबतक 1065 विद्यार्थियों ने किए आवेदन – 1,065 Students Have Applied Under ‘super-100’ So Far

November 25, 2026


रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी सुपर-100 के तहत 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिले में अभी तक 1065 आवेदन आए हैं।

सुपर-100 के तहत 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के अभी आगे का शेड्यूल जारी नहीं किया है। राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन उनके परिवार के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह महंगी पढ़ाई करवा सकें।

उनकी सहायता व सहयोग के लिए प्रदेश सरकार की यह सुपर-100 स्कीम है, इसमें दाखिल होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।

खंड स्तर पर आवेदन की स्थिति:

खंड—आवेदन संख्या

बावल—231

जाटूसाना—139

खोल—202

नाहड़—246

रेवाड़ी—247

वर्जन

सुपर-100 परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल जिले में अब तक 1065 आवेदन आ चुके हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X