रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:’प्रेमी को बुलाओ वरना…’, दूसरी शादी की खबर पर टॉवर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा – Kannauj Young Woman Climbs A Tower Upon Learning Of Her Lovers Impending Second Marriage
कन्नौज

कन्नौज:’प्रेमी को बुलाओ वरना…’, दूसरी शादी की खबर पर टॉवर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा – Kannauj Young Woman Climbs A Tower Upon Learning Of Her Lovers Impending Second Marriage

November 25, 2026


Kannauj Young woman climbs a tower upon learning of her lovers impending second marriage

पुलिस ने युवती को नीचे उतारा
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी की दूसरी शादी किए जाने की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह एक युवती कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली में स्थित एयरटेल टॉवर पर चढ़ गई। प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, नरगिस (28) इंदिरा आवास कॉलोनी में रहती है। उसका कहना है कि फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवक से पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध हैं। दोनों के संबंधों से उसकी पांच साल की बेटी भी है। नरगिस का आरोप है कि अब उसका प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही वह बुधवार सुबह करीब छह बजे कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली में लगे एयरटेल टॉवर पर चढ़ गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X