Honda की पहली Electric SUV का डिजाइन आया सामने, 2 दिसंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू
Last Updated:
Honda की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda Alpha जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है. कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और केबिन का डिजाइन स्केच जारी कर दिया है. 2 दिसंबर 2026 को भारत में इसका ग्लोबल डेब्यू होगा. खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होंडा का नया ‘H’ लोगो भी पहली बार देखने को मिलेगा. जानिए कैसी दिखेगी ये SUV और इसमें क्या-क्या खास मिलने की उम्मीद है.
Honda Alpha का स्केच रिवील किया गया है.
Honda Cars India ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda Alpha का ऑफिशियल डिज़ाइन स्केच जारी किया है, जो 2 दिसंबर 2026 को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है. 2025 के जापान मोबिलिटी शो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल के प्रोडक्शन वर्जन के रूप में सामने आ रही यह एसयूवी भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसे वैश्विक बाजारों के लिए भी यहीं तैयार किया जाएगा.
जारी किए गए स्केच बाहरी हिस्से और केबिन की शुरुआती झलक दिखाते हैं, हालांकि तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स, बैटरी क्षमता, रेंज और कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है. होंडा डिज़ाइन सेंटर जापान में तैयार की गई इस एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में होंडा का नया बदला हुआ ‘H’ लोगो भी पहली बार देखने को मिलेगा. कंपनी 2 दिसंबर के प्रीमियर इवेंट में इससे जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगी.
एक्सटीरियर डिजाइन
जारी किए गए एक्सटीरियर डिज़ाइन स्केच में होंडा अल्फा की सिल्हूट स्लीक और फ्लोइंग नजर आती है, जिसके साथ मजबूत और सीधा एसयूवी स्टांस दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसका डिज़ाइन दमदार एसयूवी जैसा है, जबकि लाइटिंग, व्हील्स और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
केबिन और फीचर्स की झलक
डिज़ाइन स्केच के माध्यम से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन लेआउट की भी प्रारंभिक झलक मिली है. इसमें मॉडर्न और साफ-सुथरे डैशबोर्ड के साथ डिजिटल इंटरफेस और व्यावहारिकता पर ध्यान दिए जाने के संकेत मिलते हैं, जबकि फीचर्स की पूरी लिस्ट प्रीमियर के दौरान स्पष्ट होगी.
ग्लोबल डेब्यू और बाजार की तैयारी
होंडा अल्फा का ग्लोबल प्रीमियर 2 दिसंबर 2026 को भारत में रखा गया है, जिससे इंडियन मार्केट में कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी स्ट्रेटजी को नई गति मिलने की उम्मीद है. इसके डाइमेंशन, पावरट्रेन, रेंज और कीमत जैसी जानकारी सामने आने के बाद ही ये तय होगा कि ये भारत के कंपटीटिव इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में किस तरह अपनी जगह बनाएगी.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
