रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप; पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की – 20-year-old Girl Missing In Bageshwar
बागेश्वर

उत्तराखंड:बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप; पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की – 20-year-old Girl Missing In Bageshwar

November 25, 2026


बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी अपने साथ ले गई है। पिता और बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी और आभूषण ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बिलौना निवासी युवती के पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 21 नवंबर को तड़के करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते समय वह बड़ी बेटी के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

पुलिस के अनुसार युवती का हुलिया सांवला रंग, कद करीब साढ़े चार फीट बताया गया है और घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी थी। परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच और युवती और आभूषणों की तलाश अपर उप-निरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X