Bageshwar News:कपकोट के आठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.60 करोड़ की मंजूरी – Rs 1.60 Crore Approved For The Beautification Of Eight Temples In Kapkot
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के आठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र की धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
जानकारी के अनुसार स्वीकृत राशि में से प्रत्येक मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20-20 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। योजना में मां भगवती मंदिर लीती, मूल नारायण मंदिर फरसाली (कार्तिक स्वामी), हरु सौम मंदिर उडियार, छुरमल मंदिर दियाली कुरौली, शिव मंदिर चौंरा, गुसाईं मंदिर चीराबगड़ और बाराही मंदिर ऐठाण सहित कुल आठ मंदिर शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर मंदिरों के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे परंपरागत धार्मिक स्थलों के संवारने और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोट
कपकोट विधानसभा क्षेत्र की धार्मिक धरोहरों और प्राचीन मंदिरों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से क्षेत्र के आठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को भी नई मजबूती मिलेगी।
-सुरेश गढ़िया, विधायक, कपकोट
