रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी अहद वारियर्स टीम – Ahad Warriors Team Becomes Champion Of The Under-14 Cricket Tournament

November 25, 2026


मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के प्रथम चरण में मंगलवार को अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। अहद वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निजामी सुपर किंग्स को सात विकेट हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि तौफीक खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निजामी सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम की ओर से आफाक अंसारी ने शानदार 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहद वारियर्स की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान मुसअब रहमान ने 46 रनों की आक्रामक पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच तथा आर्यन प्रजापति को मैन ऑफ द सीरीज के रूप मे साईकिल भेंट की गई। एंपायरिंग राजू मेंबर और शमशाद नबी ने की। मुख्य अतिथि तौफीक खान ने मौलाना सलीम जाफरी साहब को याद करते हुए उनके जीवन और योगदान का स्मरण किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष बीतू बादशाह, फरमान चौधरी, सुभान वकील, भईया गुल, मुजीबुर्रहमान, शकील खान, फरीद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X