रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दोस्त की हादसे में गई जान, साथी घायल – Friend Going To Attend A Wedding Ceremony Dies In An Accident, Companion Injured

November 25, 2026


Friend going to attend a wedding ceremony dies in an accident, companion injured

थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में रविवार की रात में करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवा राम की मौत हो गई। जबकि उसका साथी पवन कुमार घायल हो गया। केराकत थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता अशोक राम के अनुसार उनका बेटा शिवा राम रविवार की रात में खर्गसेनपुर निवासी पवन कुमार के साथ गांव स्थित उत्सव लॉन में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शिवा राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पवन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पवन के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। शिवा राम खर्गसेनपुर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। पुलिस ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X