रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगी प्रिंटरिच सामग्री – Children In Council Schools Will Receive Print-rich Materials For Their Studies

November 25, 2026


परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए प्रिंटरिच सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत कौशाम्बी के 927 विद्यालयों के लिए 6.00696 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस धनराशि से बच्चों को शिक्षण सामग्री और अरुणोदय कैलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

समग्र शिक्षा के तहत जारी निर्देश में बताया गया है कि विद्यालयों में बच्चों के लिए बिग बुक, गणित स्टोरी बुक, गणित पोस्टर और पिक्चर स्टोरी पोस्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय को इन चारों सामग्रियों की पांच-पांच प्रतियां मिलेंगी। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय को एक अरुणोदय कैलेंडर भी दिया जाएगा। इस तरह बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी कुल पांच तरह की सामग्री उपलब्ध होगी। यह सामग्री बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के साथ बालवाटिका से कक्षा पांच तक नवीन शिक्षण पद्धतियों को लागू करने में मददगार होगी।

————-इनसेट——————–

30 नवंबर तक वितरण का निर्देश

शासन ने प्रिंटरिच सामग्री और अरुणोदय कैलेंडर का मुद्रण जनपद स्तर पर जेम पोर्टल के माध्यम से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 30 नवंबर 2026 तक सभी संबंधित परिषदीय विद्यालयों में सामग्री की आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुद्रण संबंधी व्यय का विवरण पांच दिसंबर तक पोर्टल पर भरना अनिवार्य किया गया है।

वर्जन::

शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 927 परिषदीय विद्यालयों में प्रिंटरिच सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इससे बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ने और गणितीय ज्ञान विकसित करने में मदद मिलेगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर सामग्री का मुद्रण और विद्यालयों में वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। — डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X