Jhansi News:दहेज की खातिर ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप – In-laws Accused Of Harassment Over Dowry
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी निकेता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसका विवाह छह जून 2023 को निवाड़ी निवासी युवक के साथ हुआ था। पिता के न होने के कारण उसकी मां ने हैसियत के अनुसार दो लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से ससुरालीजनों ने मोटरसाइकिल न मिलने पर ताने देना शुरू कर दिए। छह अप्रैल को जब वह मायके में थी, तब शराब के नशे में पहुंचे पति ने मोटरसाइकिल की जिद करते हुए मां और उसके साथ मारपीट की थी। कोतवाली में तहरीर देने के बाद लिखित समझौते पर पति उसे साथ ले गया था। 25 जुलाई को पुत्री के जन्म के बाद ससुरालियों का व्यवहार और अधिक क्रूर हो गया। 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे पति सहित ससुरालजनों ने गाली-गलौज व मारपीट कर उसे और उसकी पुत्री को एक जोड़ी कपड़ों में घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। संवाद
