रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रदूषण पर कसेगी लगाम:गाजियाबाद को मिलेंगी 100 नई ई-बसें, नए रूट तय होंगे; परिवहन आयुक्त का एलान – Ghaziabad To Get 100 New E-buses To Reduce Pollution
गाज़ियाबाद

प्रदूषण पर कसेगी लगाम:गाजियाबाद को मिलेंगी 100 नई ई-बसें, नए रूट तय होंगे; परिवहन आयुक्त का एलान – Ghaziabad To Get 100 New E-buses To Reduce Pollution

November 25, 2026


Ghaziabad to get 100 new e-buses to reduce pollution

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन

विस्तार

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने के लिए गाजियाबाद को जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक (ईवी) बसें मिलेंगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बुधवार को शहर के दौरे के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसों की खरीद और संचालन से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही शहर के नए मार्गों का चयन कर इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

दौरे के दौरान परिवहन आयुक्त ने शहर के चिन्हित प्रदूषण हॉट स्पॉट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से धूल और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की स्थिति का जायजा लिया। 

आशुतोष निरंजन ने स्पष्ट कहा कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केवल एक विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए परिवहन, नगर निगम, जीडीए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा।

नई ईवी बसों के बेड़े में शामिल होने से डीजल और पुराने वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे यात्रियों को किफायती व आरामदायक सफर मिलने के साथ ही शहर की आबोहवा में भी सुधार आएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X