रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:छह साल से मृत डॉक्टर के नाम पर रिपोर्ट देने वाले संचालक का अल्ट्रासाउंड केंद्र सील – Fatehpur News
फ़तेहपुर

Fatehpur News:छह साल से मृत डॉक्टर के नाम पर रिपोर्ट देने वाले संचालक का अल्ट्रासाउंड केंद्र सील – Fatehpur News

November 25, 2026


fatehpur news

फोटो-28-फतेहपुर: खागा स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्रोत: स

फतेहपुर। मृत सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जाने और उनकी मुहर व फर्जी हस्ताक्षर की रिपोर्ट दिए जाने का मामला शासन तक पहुंचा है। बुधवार को सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।

दरअसल, जिले के खागा स्थित खागा डायग्नोस्टिक सेंटर का मामला संज्ञान में लेकर डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को अपर निदेशक स्तर से जांच कराने और एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर ही पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार की छवि धूमिल करने और अवैधानिक कार्यप्रणाली को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

करीब 10 साल से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहा था। संचालक सरवर रजी खान हैं। आरोप है कि केंद्र के सोनोलॉजिस्ट की कोरोना कॉल में मौत हो गई थी। मामले को विभाग ने संज्ञान में लिया। इस पर केंद्र संचालक की ओर से एक डॉक्टर की डिग्री दी गई। जांच में डॉक्टर केंद्र में अनुपस्थित मिले।

सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि खागा डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया है। संचालक से मूल अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ कार्यालय में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंजीकरण निरस्त और फर्जीवाड़ा के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

फोटो-28-फतेहपुर: खागा स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्रोत: स

फोटो-28-फतेहपुर: खागा स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्रोत: स

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X