रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:आस्था का सैलाब, पुण्य डुबकी लगा किया दान-पुण्य – A Surge Of Faith; Devotees Took A Sacred Dip And Performed Acts Of Charity And Merit
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:आस्था का सैलाब, पुण्य डुबकी लगा किया दान-पुण्य – A Surge Of Faith; Devotees Took A Sacred Dip And Performed Acts Of Charity And Merit

November 25, 2026


कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य डुबकी लगाई। ज्वाला देवी धाम में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया। इसके बाद मेले में लोगों ने गृहस्थी से जुड़े सामान खरीदे।

स्नान के लिए आधी रात ही बस, कार और अन्य वाहनों से श्रद्धालु पहुंचने लगे। सुबह होते-होते गंगा घाट पर पैर रखने की जगह तक नहीं रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी।

मंदिर के पुजारी पंडित गंगा प्रसाद शुक्ला ने विधिवत मां की पूजा-अर्चना कराई। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी अतुल सिंह की ओर से रैन बसेरा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था कराई गई थी। गंगा घाट जाने वाले मार्गों पर भी रोशनी के इंतजाम किए गए थे।

जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश मानिकपुर पुलिस के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते रहे। गंगा घाट पर जल पुलिस की भी तैनाती रही। बैरिकेडिंग के भीतर ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराया गया।

शिविर में अपनों से मिले बिछड़े लोग

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से भूले-बिसरे और चिकित्सा शिविर लगाए गए थे। भूले-बिसरे शिविर में राकेश सोनकर, पहाड़ी सोनकर ने बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया। चिकित्सा शिविर में सीएचसी कालाकांकर और पीएचसी मानिकपुर के चिकित्सक लगे रहे।

मानिकपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मानिकपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X