रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी घोषित – Rashtriya Lok Dal District Executive Committee Announced

November 25, 2026


मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 25 सचिव और 34 सदस्य बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी में मिक्की सिंह, सुधीर चौधरी, जयवीर सिंह, आजाद गुर्जर, मोतीराम बौद्ध, वीरी सिंह जादौन और सरफराज खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं सुजीत सिंह, लालजीत, धीरेंद्र अग्रवाल, कौशलराम वाल्मीकि, गंभीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, मुकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, कौशल सिकरवार और रवि तुमोलिया को जिला महासचिव बनाया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सतीश चंद्र अग्रवाल को दी गई है। कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। प्रीतम सिंह ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X