रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कॉफी विद करण:’मेरे पिता मुझे मार डालना चाहते थे’, रवि किशन ने बयां किया दर्द, शो में किया बड़ा खुलासा – Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9
मनोरंजन

कॉफी विद करण:’मेरे पिता मुझे मार डालना चाहते थे’, रवि किशन ने बयां किया दर्द, शो में किया बड़ा खुलासा – Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9

November 25, 2026


Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9

कॉफी विद करण 9 में रवि किशन

विस्तार

करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

एक्टिंग करने के फैसले से नाराज थे पिता

बातचीत के दौरान रवि किशन ने बताया कि 1990 के दशक में उनके परिवार को उनका एक्टिंग की दुनिया में जाने का फैसला बिल्कुल पसंद नहीं था।

अपने थिएटर के दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए रवि किशन ने कहा, ‘मेरे पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार भी करते थे। वह चाहते थे कि मैं भी उनका कारोबार संभालूं या कोई सरकारी नौकरी कर लूं। इसी दौरान मैं कभी-कभी छोटे-मोटे थिएटर भी किया करता था। एक बार मैंने साड़ी पहनी और रामलीला में हिस्सा लिया। इसके बाद मेरे पिता ने मेरी खूब पिटाई की। वह बार-बार मुझसे पूछते थे कि क्या तुम डांसर बनना चाहते हो?

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X